
शंकराचार्य
Shankaracharya Avimukteshwaranand: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत पर शुक्रवार (27 फरवरी) को सुनवाई है. इससे पहले उन्होंंने यौन शोषण मामले में बड़ा बयान दिया है
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद नाबालिग से यौन शोषण के मामले की वजह से चर्चा में है. इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए शुक्रवार (27 फरवरी) को सुनवाई है. इससे पहले शंकराचार्य ने बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि जो बच्चा हमारे पास कभी आया ही नहीं, उसके साथ हमारे नाम को जोड़ना सरल नहीं है.
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आगे कहा कि बच्चा उन्हीं के साथ क्यों है? बच्चे उसी के कब्जे में क्यों हैं? उन्होंने आगे कहा कि नाबालिग बच्चे उसी की कस्टडी में क्यों बने हुए हैं? उन्होंने यूपी पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि यूपी पुलिस उसे क्यों मौका दे रही है? इसी से समझ में आता है कि यूपी पुलिस उसे संरक्षण दे रही है.
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जनता कभी झूठ नही बोलती , सब सच जानते हैं. शंकराचार्य ने कहा कि हमारे लिए हर दिन महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने अभी तक बच्चे को जुबेनाइल बोर्ड में क्यों नही भेजा? प्रदेश की पुलिस उस दुराचारी अपराधी को संरक्षण दे रही है. यदि उस दुराचारी के लैपटॉप में कोई चलचित्र है, फोटो है तो उसे सार्वजनिक क्यों नही करता. उन्होंने बताया कि दुराचारी 76A हिस्ट्रीशीटर है.




